बांदा पुलिस लाइन में मृतक पुलिसकर्मी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस लाइन में मृतक पुलिसकर्मी को रीत चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, एएसपी शिवराज, सीओ सौरभ सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने मृतक पुलिस कर्मी के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
बताते चलें कि बांदा के चिल्ला थाने में तैनात सिपाही अनुराग सिंह का यमुना में नहाते समय डूबने से निधन हो गया था। वह कानपुर नगर महराजपुर के रहने वाले थे। 2019 बैच के सिपाही थे और बांदा से ही पुलिस में भर्ती हुए थे।
संबंधित खबर यहां पढ़ें: Breaking: बांदा में सिपाही की नदी में डूबने से मौत-कानपुर नगर के निवासी..
https://samarneetinews.com/videoviral-sp-mp-and-mla-clash-in-banda-factionalism-comes-out-in-open/
https://samarneetinews.com/these-hospitals-in-bandac...
