दुखद: बांदा पुलिस के उप निरीक्षक का निधन, विभाग में शोक की लहर
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक सुरेश कुमार का बीमारी के चलते निधन हो गया। 1989 में भर्ती उप
निरीक्षक सुरेश कुमार किडनी संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। वह मेडिकल अवकाश पर थे।
प्रयागराज के रहने वाले थे उप निरीक्षक
उनका इलाज चल रहा था। प्रयागराज निवासी उप निरीक्षक सुरेश कुमार के निधन की खबर से महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। बांदा पुलिस परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शोक प्रकट किया है। पुलिस अधिकारियों ने भी परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी 28 से आंदोलन की चेतावनी
https://samarneetinews.com/jalaun-rakesh-tikait-farmers-debt-statement/
...
