
बांदा: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन..नम आंखों से माता जगदंबा को भक्तों ने दी विदाई
समरनीति न्यूज, बांदा: नवरात्रि के नौ दिन मां शेरावाली भगवती जगदंबे दुर्गा भवानी की पूजा को समर्पित रहे।
पूरा शहर भक्ति रस में डूबा रहा। मां के जयकारों की गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी।
भक्तों ने भजन-कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण में बढ़-चढ़कर सहभागिता दी। बुधवार को नवमी के अवसर पर सभी भक्तजनों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी।
मां को विदाई की शोभा यात्रा धूमधाम के साथ निकली।
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सभी पंडालों के अध्यक्षों को शील्ड देकर सम्मानित किया। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत , अमित सेठ भोलू, राजकुमार राज, मनोज जैन, मयंक गुप्ता भी मौजूद रहे।
माता की विदाई के क्षण अत्यंत भावुक करने वाले रहे। भक्तगण श्रद्धा से भरे रहे। पूरे नौ दिनों तक चली नवरात्रि की पूजा, भक्ति और उल्लास के साथ पूरी हुई।
माता की प्रतिमा वि...