बांदा में सौंपा ज्ञापन-22 से लखनऊ में धरना, कर्मचारियों ने उठाई आवाज
समरनीत न्यूज, बांदा: वेतन संबंधित समस्याओं को लेकर ग्राम स्तरीय सहकारी ऋण समितियों के कर्मचारियों ने आवाज उठाई है। साधन समिति सचिव परिषद की ओर से आज शुक्रवार को सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है।
साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 22 अक्टूबर से लखनऊ ईको गार्डन में धरना देंगे। कर्मचारियों ने कहा है कि वे सभी लंबे समय से वेतन और भुगतान संबंधित दिक्कतों से जूझ रहे हैं। उनकी मांगों को सुना नहीं जा रहा है।
ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा के पैलानी में कलयुगी मामा ने की भांजे की हत्या, यह वजह..
https://samarneetinews.com/banda-pelani-uncle-beats-nephew-death/...
