बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांगा शिक्षामंत्री का इस्तीफा
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा है। कहा कि बीते कुछ वर्षों से नीट परीक्षा में जमकर गड़बड़ियां हुई हैं। नीट परीक्षा के पेपर भी लीक हुए हैं। 2015 में एआईपीएमटी (वर्तमान में नीट) का भी पेपरलीक हुआ था। बोले कि देश में युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। ये बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में कहीं।
कहा, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि इतना सबकुछ होने के बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी तक नहीं ली है। बिना इस्तीफा दिए अपने पद पर जमे हुए हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि बीती 3 मई 2026 को आयोजित नीट परीक्षा का भी पेपर लीक हुआ है। जनता के दबाव में सरकार को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लेना पड़ा। प्रेसवा...
