Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda businessman’s son Kushagra made his name famous by securing 99.95 percentile in JEE Main

बांदा में व्यापारी के बेटे कुशाग्र ने JEE मेन में 99.95 पसेंटाइल हासिल कर किया नाम रोशन

बांदा में व्यापारी के बेटे कुशाग्र ने JEE मेन में 99.95 पसेंटाइल हासिल कर किया नाम रोशन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के होनहार बेटे कुशाग्र गुप्ता ने जेईई मेन में 99.95 परसेंटाइल हासिल कर नाम रोशन किया है। कुशाग्र इस समय लखनऊ सेंटर मेरी से पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं ईशान वाजपेयी ने 96.42 और अनुष्का मौर्या ने 98.87 परसेंटाइल हासिल कर बांदा का मान बढ़ाया है। बताते हैं कि शहर के छाबी तालाब मोहल्ले के गल्ला व्यापारी अशोक गुप्ता के बेटे कुशाग्र ने जेईई मेन में 99.95 परसेंटाइल हासिल किया। मां ने बढ़ाया बेटे का हौंसला उनकी माता कंचन गुप्ता गृहणी हैं जिन्होंने बेटे का हौंसला बढ़ाया। हाई स्कूल तक बांदा में पढ़ाई करने के बाद कुशाग्र लखनऊ के सेंटर मैरी से पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने अच्छी तैयारी के लिए कोचिंग भी की। कुशाग्र की दोनों बड़ी बहनें मेधावी रही हैं। बड़ी बहन सुप्रिया ने रुढ़की से आईआईटी की है। दोनों बहनें भी मेधावी वहीं छोटी बहन सिंगनी एमएनआर कॉलेज प्रयागराज से इंजीनियरिंग क...