
बांदा में राजनीति गरमाई, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल करोड़ों की हेरफेर में दोषी मिले
समरनीति न्यूज, बांदा: भाजपाइयों में अंतरकलह का अखाड़ा बनी जिला पंचायत से बड़ी खबर है। करोड़ों की हेरफेर की जांच में जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल दोषी पाए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि महोबा जिलाधिकारी की जांच में जिपं अध्यक्ष को दोषी पाया गया है। जांच में जिला पंचायत अध्यक्ष पर लगे आरोप सही पाए गए। खास बात यह है कि यह आरोप खुद भाजपा सदस्यों ने ही लगाए थे।
खनिज परिवहन शुल्क के टेंडर से जुड़ा मामला
बताते हैं कि जांच खनिज परिवहन शुल्क में 6.21 करोड़ की गड़बड़ी में महोबा जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल दोषी पाए गए हैं। मंडलायुक्त अजीत कुमार सिंह ने
https://samarneetinews.com/global-forgiveness-day-today-is-an-opportunity-to-mend-bad-relationships/
शासन को रिपोर्ट भेज दी है। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई का रास्ता भी खुल गया है।
हो सकती ...