बांदा SP की सख्त कार्रवाई, बबेरू इंस्पेक्टर हटाए गए-6 और इधर से उधर
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एसपी पलाश बंसल ने जिले की कानून व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए तबादले किए हैं। बबेरू थाना प्रभारी को हटा दिया गया है। चर्चा है कि थाना क्षेत्र में अपराध रोकने में बबेरू इंस्पेक्टर नाकाम साबित हो रहे थे। इसके साथ ही कई और निरीक्षक व उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
बबेरू में नए थाना प्रभारी
जन शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी संजय द्विवेदी को बबेरू का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। बबेरू में प्रभारी रहे राजेंद्र सिंह राजावात को महिला सहायता प्रकोष्ठ भेज दिया गया है। इसी तरह 7 और निरीक्षक व उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं।
पूरी तबादला सूची यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में सिपाही की नदी में डूबने से मौत-कानपुर नगर के निवासी..
https://samarneetinews.com/these-hospitals-in-band...
