Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: a big accident

ट्रेन की टक्कर से उड़े ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे, बड़ा हादसा टला

ट्रेन की टक्कर से उड़े ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे, बड़ा हादसा टला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः थाना क्षेत्र सदरपुर और रामपुर कला सीमा पर बने गेट संख्या 41 सी गांव कोड़री के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली और ट्रेन की भिड़ंत हो गई। बताते हैं कि कोड़री की ओर से बाबूपुर की ओर जा रही ट्रेक्टर ट्राली को गेट मित्र अजयपाल द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन ट्रेक्टर चालक नहीं रुका और ट्राली गेट के खम्भे में फंस गई। इसी दौरान सीतापुर से बुढ़वल की ओर जा रही ट्रेन आती दिखी। जिसे देखने के बाद गेटमित्र ने टार्च और झंडी दिखाकर रोकने का प्रयास किया। लेकिन रात के कारण ट्रेन ड्राइवर इशारा नहीं समझ सका और ट्राली से टक्कर हो गई। ट्राली ठोकर से दूर जाकर गिरी तब ट्रेन रुकी। सूचना पाकर पीडब्लूआई अरबिन्द कुमार व एईएन संयोग श्रीवास्तव ने मौके पर पंहुचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही गेट मित्र से मामले की पूरी जानकारी ली। ये भी पढ़ेंः देखें वीडियोः दिल्ली से अपहरण, सी...