Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: 17 मौतें

मैनपुरी में भीषण हादसा, बस पलटने से 17 की मौत, 35 से ज्यादा घायल

मैनपुरी में भीषण हादसा, बस पलटने से 17 की मौत, 35 से ज्यादा घायल

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मैनपुरीः यूपी के मैनपुर में एक भीषण हादसा हो गया। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि 35 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बस जयपुर से कन्नौज के छिबरामऊ जा रही थी। बताया जाता है कि एक डबल डेकर बस मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के किरतपुर गांव के नजदीक डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलटा खा गई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से छिबरामऊ रोड पर किरतपुर के पास डिवाइडर से टकराकर पलटी बस  बुधवार सुबह लगभग छह बजे हुई दुर्घटना में 17 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि इस दौरान 35 से जायादा अन्य लोग घायल हो गए। मरने वालों में ज्यादातर फर्रुखाबाद व कन्नौज जिले के बताए जा रहे हैं। इनमें कई जयपुर में मजदूरी करते हैं और ईद का त्योहार मनाने अपने घर जा रहे थे। मरने वाले 4 लोगों की पहचान, पुलिस ने घायलों को भिजवाया अस्पताल, मेडिकल...