लखीमपुर में 108 गैस सिलेंडर चोरी, चोरों का बड़ा कारनामा-पुलिस भी हैरान
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी में एलपीजी संकट के बीच 108 गैस सिलेंडर चोरी की खबर आई है। गैस गोदाम की दीवार तोड़कर चोर 108 गैस सिलेंडर चुरा ले गए। दरअसल, लखीमपुर खीरी में गोदाम की दीवार तोड़कर चोर 108 गैस सिलेंडर चुरा ले गए। घटना लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र की है। लखीमपुर खीरी की पलिया पुलिस ने रिपोर्ट लिखते हुए गैस सिलेंडर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सिलेंडरों की चोरी की घटना से मचा हड़कंप
बताते हैं कि शुक्रवार रात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। चोरों ने करुणा गैस एजेंसी के गोदाम को निशाना बनाते हुए वहां से 108 गैस सिलेंडर पार कर दिए।
ये भी पढ़ें: CM Yogi का ऐलान-यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
गैस एजेंसी संचालक ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, राजापुर बेन...
