बांदा के अतर्रा गैंगरेप मामले में होटल पर कब होगी कार्रवाई?
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अतर्रा में होटल में नाबालिग लड़की से तीन लोगों ने गैंगरेप किया। सवाल उठ रहे हैं कि गैंगरेप वाले होटल पर कार्रवाई कब होगी? तीनों आरोपी बाइक से पीड़ित लड़की को होटल ले गए थे। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। मगर उस होटल पर कार्रवाई नहीं की है, जिसमें पूरी वारदात हुई। होटल कर्मियों ने बिना जांच-पड़ताल रूम कैसे दिया गया। यही बड़ा सवाल है।
आरोपी पकड़े-मगर होटल को छूट
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा है। तीसरा नाबालिग होने के कारण बाल सुधार गृह भेजा गया है। जिस होटल में इतना बड़ा कांड हुआ, उसपर कोई कार्रवाई न होना सवाल उठा रहा है। मामले में होटल संचालक-कर्मचारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।
यह है गैंगरेप का पूरा घटनाक्रम
बताते चलें कि बीते मंगलवार देर शाम एक नाबालिग लड़की को तीन लोग नशीला पदार्थ सुंघाकर बाइक से होटल ले गए। बताते हैं कि ...
