बांदा: बाइक छीनकर भाग रहा हिस्ट्रीशीटर कल्लू अंसार, पुलिस ने दबोचा
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हिस्ट्रीशीटर कल्लू अंसार सरेआम युवक की बाइक छीनकर भाग निकला। लेकिन समय रहते पुलिस की घेराबंदी के चलते पकड़ा गया। पुलिस ने छीनी हुई बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया अपराधी कल्लू अंसार हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
कमासिन क्षेत्र में हुई थी वारदात
जानकारी के अनुसार, 28/29 की रात थाना बबेरू क्षेत्र के रहने वाले समर ने कमासिन थाने में रिपोर्ट लिखाई। उनका कहना था कि कमासिन में बिजली पावर हाउस के पास अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मोटरसाइकिल छीन ली।
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन: बांदा रोडवेज पर महिला यात्रियों की भीड़-बुलानी पड़ी पुलिस
इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत वाहन चेकिंग शुरू कराई। चेकिंग में पुलिस ने अभियुक्त को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की पहचान इलाके के शातिर हिस्ट्रीशीटर ...
