बांदा शहर के युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, छानबीन में जुटी पुलिस
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक का शव रेलवे पटरी के पास पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक युवक को गंभीर चोटें लगी हैं। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया ट्रेन से टकराकर मौत का मामला मान रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
तुलसी विहार कालोनी के रहने वाले थे दीपेश
जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं, तुलसी विहार कॉलोनी निवासी दीपेश यादव (31) का शव मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे अतर्रा रोड रेलवे ट्रैक के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, छात्र शिवम गुप्ता की बाइक गड्ढे में गिरने से मौत
मृतक की पहचान कराकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक के ममेरे भाई धीरेंद्र यादव का कहना है कि दीपेश मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे घर से निकले थे। उन्होंने हत्या...
