Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: सोनभद्र पहुंचे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र पहुंचकर नरसंहार के पीड़ितों से की मुलाकात, सुना दुख-दर्द

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र पहुंचकर नरसंहार के पीड़ितों से की मुलाकात, सुना दुख-दर्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सोनभद्र पहुंचे और वहां घोरावल कोतवाली के उभ्भा गांव में हुए नरसंहार के पीड़ितों से मिले। मुख्यमंत्री योगी ने पीड़ितों से मिलकर उनको सांत्वना दी। साथ ही दुख-दर्द भी बांटा। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे तथा डीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद रहे। पीड़ित परिजनों को बांटे 50-50 हजार के चेक   बताया जाता है कि मुख्यमंत्री योगी हेलीकाप्टर से सुबह करीब सवा 11 बजे म्योरपुर हवाई पट्टी पर पहुंच गए थे और वहां से उभ्भा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों के लोगों से मिले। इस दौरान पीड़ित परिजनों को मुख्यमंत्री ने 50-50 हजार के चेक भी दिए। साथ ही बच्चों को गोल में लेकर दुलारा और साथ होने का भरोसा दिलाया। सीएम योगी ने पीड़ितों से कहा कि सरकार दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाएगी। सपा-कांग्रेस के ...