UP : शादी के 2 महीने बाद ही पूजा की मौत, ससुराल पक्ष पर पिता के गंभीर आरोप
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में 22 साल की पूजा की शादी के मात्र दो महीने बाद ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव फांसी पर लटकता मिला। ससुराल पक्ष के लोगों ने इसे आत्महत्या बताया है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। बहरहाल, शादी के मात्र दो महीने बाद ही उसकी मौत से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। उधर, पुलिस ने घटना की जांच की बात कहते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
फतेहगंज क्षेत्र से जुड़ा मामला
जानकारी के अनुसार, फतेहगंज क्षेत्र के जबरापुर गांव के मजरा कलवरिया पुरवा के रहने वाले जमुना की पत्नी पूजा (22) का शव फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के चचेरे जेठ रामकरण ने बताया कि पूजा की शादी 12 जुलाई 2024 को हुई थी।
https://samarneetinews.com/in-banda-daughter-in-law-murder-her-mother-in-law-by-hitting-on-head/
जेठ का कहना है कि फोन प...
