Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: वीआईपी कल्चर

बांदा SP के निर्देश पर कोतवाल का वाहन चेकिंग अभियान, सैकड़ों वाहन..

बांदा SP के निर्देश पर कोतवाल का वाहन चेकिंग अभियान, सैकड़ों वाहन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशों पर जिले की पुलिस लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाकर वीआईपी कल्चर के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आज बांदा के शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बाबू लाल चौराहा समेत कई जगहों पर वाहन चेकिंग की। सैकड़ों वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान कारों के शीशों से काली फिल्म उतारी गई। दर्जनों वाहनों का चालाक किया गया। कुछ को सीज भी किया गया। कई को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। लगातार अभियान जारी कोतवाली अंतर्गत सभी पुलिस चौकियों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग की। कोतवाली प्रभारी श्री दुबे ने बाबू लाल चौराहे पर दर्जनों गाड़ियों से काली फिल्म उतरवाई। कई वाहनों का चालान किया और दोबा ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी। ये भी पढ़ें : UP : ADM की गाड़ी से CO ने उतरवाई नीली बत्ती, CM Yogi के निर्देशों पर एक्शन..    ...
UP : ADM की गाड़ी से CO ने उतरवाई नीली बत्ती, CM Yogi के निर्देशों पर एक्शन..

UP : ADM की गाड़ी से CO ने उतरवाई नीली बत्ती, CM Yogi के निर्देशों पर एक्शन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीआईपी कल्चर पर लगाम कसने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पुलिस अभियान चला रही है। पुलिस अभियान चलाकर कई चार पहिया वाहनों से हूटर, नीली बत्ती और ब्लैक फिल्म उतरवा रही है। इसी क्रम में सोनभद्र जिले में सीओ ने वाहन चेकिंग आपरेशन के दौरान एडीएम सोनभद्र के वाहन पर लगी नीली बत्ती उतरवा दी। साथ ही आबकारी विभाग की गाड़ी तथा मजिस्ट्रेट लिखे वाहन पर भी कार्रवाई की है। आबकारी विभाग की गाड़ी पर भी एक्शन जानकारी के अनुसार सीओ अमर बहादुर सिंह ने पुलिस टीम के साथ वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अपर जिलाधिकारी सोनभद्र की गाड़ी हूटर बजाते हुए वहां पहुंची। ये भी पढ़ें : Lucknow : थूक से मसाज करने वाला नाई गिरफ्तार, वायरल हुआ था वीडियो गाड़ी में एडीएम की जगह कुछ अन्य लोग सवार थे। कार पर बोर्ड लगा था। साथ ही नीली बत्ती ...