बांदा में राजा बुंदेला बोले, 27 से ‘गांव-गांव पांव-पांव’ यात्रा होगी शुरू
समरनीति न्यूज, बांदा: अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा 'गांव-गांव पांव-पांव' यात्रा निकालेगा। यह यात्रा 27 जुलाई को सुबह 11 बजे चित्रकूट के भरतकूप से शुरू होगी। यह जानकारी आज फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने बांदा में आवास विकास में बछेउरा सदन में दी। वह प्रेसवार्ता में मीडिया से बात कर रहे थे।
किसानों-बुद्धिजीवियों को जोड़ना उद्देश्य
अभिनेता राजा बुंदेला ने कहा कि 'गांव-गांव पांव-पांव' यात्रा बुंदेलखंड के सभी गांवों, शहरों और तहसीलों में होते हुए आगे बढ़ेगी। यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों, बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों को साथ जोड़ना है। मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयराम सिंह ने बताया कि अलग बुंदेलखंड राज्य के लिए 'गांव-गांव पांव-पांव' यात्रा इससे पहले 12 अक्टूबर 2024 को ललितपुर से शुरू हुई थी।
ये भी पढ़ें: क्या मंत्री रामकेश निषाद के लिए विशंभर निष...
