बांदा: राइफल क्लब मैदान बचाने को सभी दल एक, कांग्रेस के बाद सपा का ज्ञापन, विधायक का पत्र..
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के बीचों-बीच स्थित ऐतिहासिक उपलब्धियों वाले राइफल क्लब मैदान का मुद्दा काफी गरम है। कांग्रेस, सपा, जेडीयू लगातार विरोध जता रहे हैं। बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी मैदान की नीलामी रोकने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। बताते चलें कि राइफल क्लब मैदान ऐतिहासिक उपलब्धियों वाला खेल मैदान हैं।
सदर विधायक ने भी CM को लिखा पत्र
इस मैदान से मौजूदा युवा खिलाड़ियों को गहरा लगाव है। वहीं दशकों पुराने खिलाड़ियों और आम लोगों की गहरी भावनाएं जुड़ीं हैं। राइफल क्लब वही ऐतिहासिक मैदान है जिसपर वर्ष 1945 से 1960 के बीच कई बार झांसी से आकर मेजर ध्यान चंद्र ने अपने खेल का प्रदर्शन किया।
किसी के गले नहीं उतर रही खेल मैदान की नीलामी
कई बड़े खेल आयोजनों का यह मैदान गवाह है। ऐसे में इस मैदान की बांदा विकास प्राधिकरण द्वारा नीलामी करना किसी के गले नहीं उतर रहा...
