‘ये भाजपा संग जाने पर प्रायश्चित के आंसू हैं या’..? अखिलेश यादव का मंंत्री संजय निषाद पर तंज
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अखिलेश यादव ने यूपी के मंत्री संजय निषाद के रोने वाले वीडियो पर तंज कसा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा है कि 'ये आंसू भाजपा के साथ जाने के पश्चाताप के हैं या प्रायश्चित के..? इतना ही नहीं सपा अध्यक्ष ने फिल्मी गाने का जिक्र करते हुए 'हम थे जिनके सहारे वो हुए न हमारे..', मंत्री संजय निषाद के राजनीतिक भविष्य पर भी सवाल उठाए। मंत्री संजय निषाद के रोने वाले वीडियो पर अखिलेश यादव के तंज से यूपी में नई राजनीतिक में नई सरगर्मी पैदा हो गई है।
यूपी की सियासत में नई चर्चा छिड़ी
इस पूरे मामले ने यूपी की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। दरअसल, एक दिन पहले निषाद पार्टी के मुखिया एवं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ।
ये भी पढ़ें: ‘अबकी बार डिप्टी सीएम बाहर…’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा तंज
मंत्री...
