
वाराणसी में ‘निषादों’ को साधते मंत्री रामकेश निषाद, पढ़िए! काशी का चुनावी समीकरण..
मनोज सिंह शुमाली, चुनावी डेस्क (लखनऊ) : देश की धार्मिक राजधानी कहे जाने वाल वाराणसी इस समय राजनीतिक कारणों से बेहद सुर्खियों में है। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को यहां मतदान है। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव तीसरी बार लोकसभा-2024 का चुनाव लड़ रहे हैं। बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच भाजपा के लिए इस सीट पर निषाद समाज काफी अहम है। खासकर वाराणसी की तीन विधानसभा सीटों पर इनकी अहमियत बढ़ गई है। बताया जाता है कि वाराणसी की 8 विधानसभाओं में करीब डेढ़ लाख निषाद समाज के लोग रहते हैं।
BJP ने मंत्री रामकेश निषाद को इसलिए सौंपी खास जिम्मेदारी..
जानकारों की माने तो काशी के विधानसभा क्षेत्र शहर दक्षिणी, उत्तरी व रोहनियां में निषाद समाज के वोटर निर्णायक की भूमिका में रहते हैं। यही वजह है कि भाजपा ने अपनी पार्टी के सुलझे हुए मंत्री रामकेश निषाद को यहां बड़ी जिम्मेदारी...