बांदा की बेटी चांदनी का यूपी अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की महिला क्रिकेट खिलाड़ी चांदनी सोनी का यूपी अंडर-23 टीम में चयन हुआ है। उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी बड़ी जगह बनाई है। उन्होंने त्तर प्रदेश की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। बेटी के यूपी टीम में चयन से परिवार में खुशी छा गई है।
बिसंडा की रहने वाली हैं चांदनी
जानकारी के अनुसार, बिसंडा कस्बे के रहने वाले मइयादीन सोनी की बेटी चांदनी क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह बीते कई वर्षों से दिल्ली में रहकर आरसीसीए अकादमी में क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रही हैं।
सिलेक्शन मैच के बाद उनका चयन यूपी टीम में हुआ है। चांदनी का कहना है कि 11 नवंबर को वह चयनित 21 महिला खिलाड़ियों के साथ भुवनेश्वर में मैच खेलने जाएंगी।
ये भी पढ़ें: Good News: बांदा स्टेडियम के दो क्रिकेट खिलाड़ियों का प्रदेशस्तरीय टीम में चयन
https://samarneetinews.com/go...
