UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित-नेहा पांचाल ने किया टॉप
समरनीति न्यूज, लखनऊ: UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित हो गया है। नेहा पांचाल ने यूपी PCS में टॉप किया है। खास बात यह है कि 10 टाॅपर में 6 लड़कियां हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार रात सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया है।
10 में 6 टाॅपर लड़कियां
नेहा पांचाल ने इस परीक्षा में टॉप किया है। वहीं उत्तर प्रदेश की अनन्या त्रिवेदी को दूसरा स्थान मिला है। खास बात यह है कि शीर्ष 7 टाॅपर में छह लड़कियां हैं।
ये भी पढ़ें:UPSC-2022 में नोएडा की इशिता आल इंडिया टाॅपर, गरिमा दूसरे नंबर पर..
परीक्षा में तीसरे स्थान पर अभय प्रताप सिंह, चौथे पर अनामिका मिश्रा, 5वें पर नेहा सिंह, छठे पर दीप्ति वर्मा, 7वें पर पूजा तिवारी, 8वें पर अनुराग पांडे, 9वें स्थान पर शुभम सिंह और 10वें स्थान पर आयूष पांडे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: UPSC 2024 ...
