
UP Weather : मौसम विभाग ने बताया, कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड-कई महानगरों में कोहरा
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मौसम ने अब तेजी से करवट बदली है। कई महानगरों में कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कोहरे से कई जगह वाहनों के पहिए थम से गए हैं। आज गुरुवार को लखनऊ और कानपुर समेत कई महानगरों में कोहरा छाया गया। बुधवार सुबह भी इसी रह कोहरा छाया रहा था। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।
मौसम विभाग का यह अनुमान
दरअसल, बुधवार को पूरे प्रदेश में पहली बार इस सीजन का कोहरा नजर आया। इसके बाद गुरुवार को भी यही नजारा रहा।
लखनऊ-कानपुर की बात करें तो कोहरा तो खूब छाया है लेकिन ठंड में अभी तेजी नहीं है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ ही दिनों में ठंड तेजी से बढ़ सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल के ऊंचाई वाले
https://www.youtube.com/watch?v=SfWEWJpsukc
क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना भी है। मौसम वैज्ञा...