Friday, December 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: मैतेई

Manipur: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू

Manipur: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: 2 साल से हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में आज राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया। बताते चलें कि काफी आलोचना के बाद बीती 9 फरवरी को मुख्यमंत्री वीरेंद्र सिंह ने इस्तीफा दिया था। इसके बाद राज्यपाल अजय भल्ला ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने के लिए राष्ट्रपति से सिफारिश की थी। 9 फरवरी को मुख्यमंत्री ने दिया था इस्तीफा दरअसल, मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच भारी हिंसा के चलते सीएम बीरेन सिंह की सरकार पर सवाल उठ रहे थे। विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा था। आखिरकार मुख्यमंत्री वीरेंद्र सिंह ने पद से इस्तीफा दिया। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की घोषणा करते हुए गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है। ये भी पढ़ें: मणिपुर यौन हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को दो टूक, कहा- सरकार कार्रवाई करे, वरना हम..   https://samarneetinews.com/supreme-court-bluntly-...