Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: महाकुंभ

महोबा में भीषण हादसा, कार सवार महिला समेत चार की मौत-महाकुंभ से लौट रहे थे सभी

महोबा में भीषण हादसा, कार सवार महिला समेत चार की मौत-महाकुंभ से लौट रहे थे सभी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा: कानपुर-सागर हाइवे पर कस्बा श्रीनगर के पास आज शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक ट्रक ने आल्टो कार को टक्कर मार दी। यह हादसा बरा नाला के पास हुआ। बताते हैं कि तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मारने के बाद कार को लगभग 50 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक भोपाल के रहने वाले थे। सभी कार से महाकुंभ से घर लौट रहे थे। महोबा के एसपी भी मौके पर पहुंचे एसपी पलाश बंसल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार, हादसे में नरेश नागर, अवधेश नागर तथा चालक भूरा गुर्जर निवासीगण हिनौती सड़क बैसरिया रोड भोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। महाकुंभ से लौट रहे थे कार सवार ये लोग महाकुंभ से भोपाल लौट रहे थे। घायल 23 वर्षीय पूजा नागर निवासी अरनिया माता थाना नीमच जिला राजगढ़ को गंभीर हालत में अस्पताल ले ...
बांदा: बुंदेलखंड एक्सप्रसेवे पर दो SUV कारों की टक्कर में कुंभ जा रहे 3 श्रद्धालुओं की मृत्यु, 8 घायल

बांदा: बुंदेलखंड एक्सप्रसेवे पर दो SUV कारों की टक्कर में कुंभ जा रहे 3 श्रद्धालुओं की मृत्यु, 8 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मंगलवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो एसयूवी कारों की टक्कर हो गई। इसमें राजस्थान से महाकुंभ प्रयागराज जा रहे 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने नजदीकी शिवरामपुर (चित्रकूट) अस्पताल भिजवाया। वहां से गंभीर हालत में चित्रकूट जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी देते हुए अतर्रा क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों ही गाड़ियां चित्रकूट की ओर जा रही थीं। 16.3 किमी के पास अतर्रा क्षेत्र में हादसा जानकारी के अनुसार, राजस्थान के नागौर के मेहरता गांव निवासी धर्मेंद्र, राकेश शर्मा, राकेश सोनी, राजू तथा हिंगलाज, लालमन अर्टिगा कार से प्रयागराज जा रहे थे। इसी बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अतर्रा क्षेत्र में 16.3 किलोमीटर के संकेतक के पास पीछे से आई अनियंत्रित सफारी गाड़ी ने उसमें टक्कर मार दी। पीछे से अनियं...
बांदा: कैदियों ने जेल में गंगा स्नान कर कमाया पुण्य, यह शपथ भी ली..

बांदा: कैदियों ने जेल में गंगा स्नान कर कमाया पुण्य, यह शपथ भी ली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: महाकुंभ के बीच बांदा जेल में बंद कैदियों ने भी गंगा स्नान कर पुण्य कमाया। सभी बंदियों ने अधिकारियों की मौजूदगी में गंगा स्नान किया। दरअसल, जेल में बंदियों का गंगा स्नान सरकार की पहल पर संभव हो सका है। कारागार मंत्री ने लखनऊ में सभी बंदियों को गंगा स्नान कराने के साथ शुरूआत की। महाकुंभ से मंगाया गया गंगा जल इसके बाद प्रदेश की सभी जेलों में यह क्रम चला। बांदा जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम ने विशेष वाहन को भेजकर महाकुंभ से कलश में गंगा जल मंगवाया। जेल अधीक्षक श्री गौतम ने वैदिक रीति-रिवाज, मंत्रोच्चार के बीच गंगा जल को कारागार के कुएं में प्रवाहित किया। जेल अधीक्षक ने दिलाई यह शपथ.. फिर सभी बंदियों ने इस कुएं के जल से स्नान किया। सभी ने गंगा मां को प्रणाम करते हुए जल्द अपनी-अपनी रिहाई के लिए प्रार्थना की। जेल अधीक्षक श्री गौतम ने सभी बंदियों को शपथ दिलाई कि...
UP Board: प्रयागराज में महाकुंभ के कारण 24 फरवरी का पेपर स्थगित, अब इस तारीख को..

UP Board: प्रयागराज में महाकुंभ के कारण 24 फरवरी का पेपर स्थगित, अब इस तारीख को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। महाकुंभ के कारण प्रयागराज में होने वाली 24 फरवरी की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया है। श्रद्धालुओं की बड़ी काफी संख्या और यातायात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। माना जा रहा है कि 26 को शिवरात्रि और अंतिम स्नान के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ेगी। श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात को देखते हुए फैसला माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी की ओर से शुक्रवार को राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम के उद्घाटन के समय यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में 26 फरवरी को महाकुंभ का अंतिम स्नान है। शिवरात्रि पर काफी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेंगे। इसलिए 24 फरवरी को प्रयागराज में होने वाली हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। अब 9 मार्च...
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत-कई घायल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। दर्जनों लोग घायल हैं। मामले में अधिकारियों की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं। मृतकों में सबसे ज्यादा 9 लोग बिहार के बताए जा रहे हैं। सरकार ने की मुआवजे की घोषणा वहीं दिल्ली के 8 लोग और हरियाणा का एक व्यक्ति शामिल हैं। भगदड़ की यह घटना रात करीब 10 बजे के आसपास प्लेटफार्म नंबर 13 और 14 पर हुई। वहां हजारों की संख्या में यात्री प्रयागराज महाकुंभ ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल को अवैध वसूली आरोपों में कारण बताओ नोटिस, जांच भी.. जाने के लिए स्टेशन पर एकत्रित थे। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन शाम को 8 बजे के बाद प्रयागराज के ...
बांदा में दर्दनाक हादसा, महाकुंभ से लौट रहे कार सवार आगरा के व्यक्ति की मौत-दो महिलाएं गंभीर

बांदा में दर्दनाक हादसा, महाकुंभ से लौट रहे कार सवार आगरा के व्यक्ति की मौत-दो महिलाएं गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज सुबह लगभग 7 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। महाकुंभ से लौट रहा आगरा का परिवार हादसा का शिकार हुआ। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। बांदा-बबेरू मार्ग पर हुआ हादसा बताते हैं कि हादसा बांदा-बबेरू मार्ग पर सुबह करीब 7 बजे हुआ। हादसे में एक वैगेनआर कार खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे कार चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीओ सदर राजीव सिंह ने यह जानकारी दी है। सीओ का कहना है कि आगरा में परिजनों को सूचना पहुंचा दी गई है। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें: बांदा में हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत-दूसरा गंभीर    ...
प्रयागराज पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम योगी ने किया स्वागत

प्रयागराज पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम योगी ने किया स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज महाकुंभ प्रयागराज पहुंचीं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति और सीएम योगी संगम क्षेत्र में पहुंचे। वहां राष्ट्रपति संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी। करीब 8 घंटे रुकेंगी संगम क्षेत्र में राष्ट्रपति बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति लगभग 8 घंटे से अधिक समय तक संगम नगरी में रहेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद की गई है। बताते हैं कि इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई थी। ये भी पढ़ें: दिल्ली में आप हुई ‘साफ’, केजरीवाल भी चुनाव हारे-BJP की सुपर एंट्री   https://samarneetinews.com/aap-clean-in-delhi-arvindkejriwal-loses-elections/    ...
महाकुंभ : प्रधानमंत्री मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

महाकुंभ : प्रधानमंत्री मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: केसरिया वस्त्र धारण कर प्रधानमनंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संगम में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद पीएम मोदी ने मां गंगा की पूजा भी की। त्रिवेणी संगम में पीएम मोदी ने रुद्राक्ष की माला पहनकर पूरे मंत्रोच्चार के साथ गंगा स्नान किया। साथ ही परिक्रमा भी लगाई। सीएम योगी भी रहे मौजूद दरअसल, बुधवार सुबह 10.05 बजे प्रधानमंत्री मोदी बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से लगभग 11 बजे सीएम योगी के साथ हेलीकॉप्टर से महाकुंभ नगर के अरैल स्थित डीपीएस हैलीपैड पर पहुंचे। फिर करीब 11:30 बजे उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। पीएम के महाकुंभ पहुंचने के कारण सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। ये भी पढ़ें: महाकुंभ: भूटान के राजा ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी    ...
सीएम योगी और मंत्रियों का गंगा स्नान.. महाकुंभ_प्रयागराज में हुई कैबिनेट मीटिंग

सीएम योगी और मंत्रियों का गंगा स्नान.. महाकुंभ_प्रयागराज में हुई कैबिनेट मीटिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 22 जनवरी को अपनी पूरी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान किया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान किया। सीएम योगी और मंत्रियों के गंगा स्नान का वीडियो भी वायरल हो रहा है। दोनों डिप्टी सीएम ने भी किया पूजन वीडियो में साफ दिख रहा है कि सभी मंत्री और मुख्यमंत्री हंसी-खुशी गंगा स्नान कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब देख रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आज बुधवार को मुख्यमंत्री योगी ने प्रयागराज में कैबिनेट बैठक भी की। फिर गंगा पूजन करने के बाद स्नान किया। महाकुंभ में पहली बार पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहा। दोनों डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: महाकुंभ में आग: सीएम योगी ने किया दौरा-अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश    ...
महाकुंभ से लौटीं वायरल सुंदरी हर्षा रिछारिया..

महाकुंभ से लौटीं वायरल सुंदरी हर्षा रिछारिया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: MahaKumbh2025: सुंदर साध्वी के नाम से वायरल हुईं सोशल मीडिया इन्फुलेन्सर हर्षा रिछारिया कुंभ से वापस लौट गई हैं। दरअसल, अखाड़े के साधुओं के शाही स्नान में रथ पर सवार होने को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। सोशल मीडिया में उनके खिलाफ लगातार कटाक्ष हो रहे थे। विवाद बढ़ता देख लिया फैसला हर्षा की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। उतनी ही तेजी से यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू किया। खुद को लेकर विवाद बढ़ता देख अब हर्षा महाकुंभ से वापस लौट गई हैं। दरअसल, कुछ साधु संतों ने भी उनके महाकुंभ2025 में आने पर आपत्ति जताई थी। बताते चलें कि इस महाकुंभ में हर्षा रिछारिया फोटोज वायरल होने के कारण छाई रहीं। साध्वी वाली वेशभूषा से खींचा था सबका ध्यान उनकी साध्वी वाली वेशभूषा के कारण सभी का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हुआ। आध्यात्म के प्रति उनकी आस्था और ...