Saturday, December 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: मंत्री स्वतंत्रदेव

बांदा में आज मंत्री स्वतंत्र देव और विधानसभा अध्यक्ष महाना भी..,पढ़ें कार्यक्रम

बांदा में आज मंत्री स्वतंत्र देव और विधानसभा अध्यक्ष महाना भी..,पढ़ें कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बांदा में आज कई वीआईपी के आने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार 28 नवंबर को बांदा आ रहे हैं। उनके साथ उसी हेलीकाप्टर में जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी आ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री का कार्यक्रम भी जारी हुआ है। वहीं यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना भी बांदा पहुंच रहे हैं। वह हेलीकाप्टर से कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। वहां से महुआ गांव मेडिकल कालेज में उतरेगा हेलीकाप्टर पहुंचकर भाजपा नेता की स्व. मां को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद 12 बजे कानपुर रवाना होने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री योगी का हेलीकाप्टर मेडिकल कालेज में बने हैलीपेड पर उतरेगा। कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी हेलीकाप्टर से अपह्रान 11.30 बजे पहुंचेंगे। यहां मेडिकल कालेज गेट पर निर्मित रानी दुर्गावती की मूर्ति का लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी के अनुसार जलशक्ति मंत्...
बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव बोले, वृक्ष लगाना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी

बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव बोले, वृक्ष लगाना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जलशक्ति मंत्री ने वृक्षारोपण जन अभियान-2024 के तहत बांदा के ककनारे बाबा, कस्बा पैलानी में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर हुआ। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का संकट पूरी दुनिया पर है। पर्यावरण संरक्षण हर किसी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाने से 10 बच्चे स्वस्थ्य होते हैं। इसलिए सभी लोग एक-एक वृक्ष जरूर लगाएं। साथ ही जल संचयन पर भी ध्यान दें। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू भी मौजूद रहे। साथ में पद्मश्री उमाशंकर पांडे, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डीएम नागेंद्र प्रताप, डीएफओ अरविंद कुमार और एडीएम...