
Banda BJP : मंत्री ने घर-घर जाकर बनाए सदस्य, महामंत्री ने भरा जोश
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की तिंदवारी विधानसभा में सदस्यता अभियान रफ्तार से आगे बढ़ा। जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद खुद लोगों से मिले। मंत्री ने खुद कई लोगों को सदस्यता ग्रहण कराकर अपने अंदाज में बड़ा संदेश दिया। वहीं दूसरी ओर प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
साथ ही सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की। मंत्री रामकेश निषाद के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत तिंदवारी में घर-घर जाकर लोगों से भेंट करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उधर, महामंत्री ने राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की बैठक करके समीक्षा की। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : यूपी में आज भाजपा का सदस्यता महाअभियान, मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें : बांदा में नवरात्र की तैयारियों को लेकर दुर्गा...