Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: भाजपा सदस्यता अभियान

Banda BJP : मंत्री ने घर-घर जाकर बनाए सदस्य, महामंत्री ने भरा जोश

Banda BJP : मंत्री ने घर-घर जाकर बनाए सदस्य, महामंत्री ने भरा जोश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की तिंदवारी विधानसभा में सदस्यता अभियान रफ्तार से आगे बढ़ा। जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद खुद लोगों से मिले। मंत्री ने खुद कई लोगों को सदस्यता ग्रहण कराकर अपने अंदाज में बड़ा संदेश दिया। वहीं दूसरी ओर प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की। मंत्री रामकेश निषाद के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत तिंदवारी में घर-घर जाकर लोगों से भेंट करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उधर, महामंत्री ने राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की बैठक करके समीक्षा की। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : यूपी में आज भाजपा का सदस्यता महाअभियान, मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक संभालेंगे जिम्मेदारी ये भी पढ़ें : बांदा में नवरात्र की तैयारियों को लेकर दुर्गा...
ललितपुर : मंत्री रामकेश निषाद ने भाजपा सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ और..

ललितपुर : मंत्री रामकेश निषाद ने भाजपा सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद आज ललितपुर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के 'सदस्यता अभियान' का नगर पालिका परिषद में विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री रामकेष निषाद ने कहा कि भाजपा देश का अद्वितीय राजनीतिक दल है। कहा कि भाजपा अपनी स्थापना के पहले दिन से ही भारतीयता के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। सदस्य बनकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की अपील राज्यमंत्री श्री निषाद ने लोगों से अपील की, कि भाजपा की सदस्यता लेकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें।  ऐसा करके विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें। चनौंदाकलां पेयजल परियोजना का निरीक्षण जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने चनौंदाकलां ग्राम समूह पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। योजना की प्रगति रिपोर्ट देखी।इतना ही नहीं ग्राम पंचायत कल्याणपुरा "कान्हा गौवंश आश्रय स्थल" पहुंचकर वहां भी व्यवस्थाएं देखीं।...
बांदा में बीजेपी सदस्यता अभियान का पार्टी कार्यालय से शुभारंभ

बांदा में बीजेपी सदस्यता अभियान का पार्टी कार्यालय से शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला भाजपा कार्यालय बांदा में बीजेपी के राष्ट्रव्यापी ‘सदस्यता अभियान 2024’ का आज शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, संतोष गुप्ता, मालती बासू आदि मौजूद रहे। सदर विधायक ने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि राष्ट्र नवनिर्माण के इस सदस्यता महाअभियान में सभी भागीदार बनें। साथ ही खुद भाजपा के सदस्य बनें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाएं। ये भी पढ़ें : UP : भाजपा विधायक को अपने ही गनर से जान को खतरा! थाने में लिखाई रिपोर्ट ये भी पढ़ें : UP : भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, कहा- TV पर बहुत बोलते हो, बचोगे नहीं..  ...
UP : मंत्री रामकेश ने कहा-नई उर्जा के साथ आगे आएं और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं

UP : मंत्री रामकेश ने कहा-नई उर्जा के साथ आगे आएं और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान एक बड़ा अवसर है नए विचारों और उर्जा को समाहित करने का। ऐसे अभियान भविष्य में पार्टी की मजबूती का आधार बनते हैं। हम सभी को इन बातों को याद रखना है। नई उर्जा के साथ आगे आना है। सदस्यता अभियान को सफल बनाना है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में सदस्यों को साथ जोड़ना है। मंत्री रामकेश निषाद ने की क्षेत्र में कई कार्याशालाएं ये बातें उत्तर प्रदेश के जलशक्ति विभाग के मंत्री रामकेश निषाद ने कहीं। श्री निषाद बांदा में अपनी विधानसभा क्षेत्र तिंदवारी में मंडल स्तरीय सदस्यता अभियान कार्याशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'सदस्यता अभियान-2024' को सफल बनाने के लिए जलशक्ति मंत्री लगातार क्षेत्र में कार्याशालाएं कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : योगी कैबिनेट के फैसले, गांवों में पाइप पेयजल योजना...
मंत्री रामकेश निषाद ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश, कहा-सदस्यता अभियान में लाना है पहला नंबर

मंत्री रामकेश निषाद ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश, कहा-सदस्यता अभियान में लाना है पहला नंबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जलशक्ति विभाग के मंत्री रामकेश निषाद ने आज बांदा भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि हम सभी को संकल्प लेना है कि बांदा जिले को पार्टी सदस्यता अभियान में पूरे प्रदेश में प्रथम लाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अभी से काम शुरू होना होगा। मंत्री श्री निषाद ने कहा कि अभियान के माध्यम से जन-जन को पार्टी की रीति-नीति बताते हुए ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ना है। दरअसल, 4 सितंबर से शुरू होने वाले अभियान को लेकर आज पार्टी कार्यालय में एक बैठक थी। भाजपा कार्यालय में हुई कार्याशाला उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए संगठन चुनाव नहीं, बल्कि संगठन पर्व है। संगठन की सदस्यता ही उसकी आत्मा है। संगठन की सदस्यता विचारधारा की प्रक्रिया है। ये भी पढ़ें : संघ पर अखिलेश यादव का तंज, कमजोर BJP को संभालने निकले RSS को PDA देगा क...