बांदा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास-पुलिस ने घेरकर पकड़ा, अब जेल..
समरनीति न्यूज, बांदा: बच्चों के प्रति क्रूरता बरतने वाले दरिंदे हमारे-आपके बीच ही कहीं छिपे होते हैं। समय पर सामने आते हैं। बस जरूरत हम सभी को जागरुक रहने की है। ऐसा ही एक दरिंदा बांदा में उस सामने आया जब एक मासूम से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। शर्मनाक घटनाक्रम बांदा शहर के एक मोहल्ले का है। बांदा के एक मोहल्ले में एक मासूम से दरिंदे किस्म के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर पकड़ा गया।
आरोपी के बच्चों संग ही खेल रही थी मासूम
जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 6 साल की मासूम देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। साथ में आसपास रहने वाले दूसरे बच्चे भी थे। बताते हैं कि तभी पड़ोसी युवक राजेश सोनी नशे की हालत में वहां पहुंचा। इसके बाद मासूम को बहला-फुसलाकर साथ ले गया।
ये भी पढ़ें: बांदा: 15 साल के छात्र की हादसे में गई जान-बुंदेलखंड एक्सप...
