बांदा बार एसोसिएशन की नई कमेटी को जिला जज ने दिलाई शपथ, धूमधाम से हुआ समारोह
समरनीति न्यूज, बांदाः बार संघ एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह, आज यहां इल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में बड़ी ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला जज राधेश्याम तथा विशिष्ठ अतिथि पूर्व मंत्री विवेक सिंह रहे। इस मौके पर सबसे पहले जिला जज द्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
अध्यक्ष सुबीर सिंह ने अतिथियों का किया स्वागत
इस मौके पर पूर्व जस्टिस सीपी सिंह व बाबू बलवीर सिंह की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुबीर सिंह गौर ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका सम्मान किया। इसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश निगम, यावर हुसैन, बाबूलाल कुशवाह, सुरेंश चंद्र तिवारी तथा दीपक गुप्ता ...
