यूपी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब उर्फ बाॅबी की गोली मारकर हत्या
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब उर्फ बाॅबी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाराबंकी के सिविल लाइन निवासी शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस छानबीन में जुटी है।
मृतक पर दर्ज थे कई आपराधिक मुकदमें
बताते हैं कि शोएब किदवई उर्फ बॉबी अपनी कार से लखनऊ की ओर से बाराबंकी जा रहे थे। असैनी मोड़ ब्रिज के ऊपर जैसी ही कार पहुंची, पहले से घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीँ। गोली लगने से वह घायल हो गए।
ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा एनकाउंटर, मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर पंकज यादव मुठभेड़ में ढेर
सूचना पर पुलिस पहुंची और अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी अर्पित विजय वर्गीय और एएसपी विकास त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया।
लखनऊ जेलर हत्याकांड में भी ...
