Monday, October 19सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा श्री सिंह वाहिनी मंदिर

बांदा: श्री सिंह वाहिनी मंदिर में धूमधाम से मना महानवमी का पर्व

बांदा: श्री सिंह वाहिनी मंदिर में धूमधाम से मना महानवमी का पर्व

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के श्री सिंह वाहिनी मंदिर परिसर में महानवमी का पर्व पूरे भक्तिभाव से मनाया गया। सुबह 9 बजे मां सिंह वाहिनी की मंगलमयी मंगला आरती हुई। आरती में शामिल होने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। भक्तिभाव में डूबे नजर आए श्रद्धालु जानकारी के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिन लगातार मंदिर परिसर में कन्या भोज, देवी पूजा और श्रृंगार का आयोजन होता रहा है। आज महानवमी के दिन शाम को आरती कर दशहरा का पान खिलाकर माता का भव्य श्रृंगार उतारा जाएगा। आज इस अवसर पर श्री सिंह वाहिनी मंदिर सेवा एवं व्यवस्था समिति के पदाधिकारी अशोक त्रिपाठी जीतू, प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, नीरज त्रिपाठी, खंचू श्रीवास्तव, सुशांत चतुर्वेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में सौंपा ज्ञापन-22 से लखनऊ में धरना, कर्मचारियों ने उठाई आवाज https://samarneetine...