Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा में हादसे में दुकानदार की मौत

बांदा में हादसे में दुकानदार की मौत, जून में होनी थी शादी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए एक हादसे में कार की टक्कर से एक दुकानदार की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दुकानदार अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक की अगले महीने शादी होनी थी। जानकारी के अनुसार गिरवां के सोहाव गांव के रोहित मिश्रा (24) गिरवां कस्बे में चाय की दुकान चलाते थे। कार की टक्कर से हुआ हादसा रोज की तरह शनिवार रात वह दुकान बंद करने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में सुखारी पुरवा के पास सामने से आ रही कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : BreakingNews : बांदा में सगे भाई-बहन की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम बताते हैं कि टक्कर इतनी तेज थी कि रोहित उछलकर खेतों में जा गिरे। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर...