Sunday, February 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा में शिवकृष्ण अस्पताल-प्रशासनिक गठजोड़ के काले कारनामे-‘समरनीति न्यूज’ ने दो साल पहले ही कर दिया था खुलासा

बांदा: शिवकृष्ण अस्पताल और प्रशासनिक गठजोड़ के काले कारनामे का ‘समरनीति न्यूज’ ने दो साल पहले ही कर दिया था खुलासा

बांदा: शिवकृष्ण अस्पताल और प्रशासनिक गठजोड़ के काले कारनामे का ‘समरनीति न्यूज’ ने दो साल पहले ही कर दिया था खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विवादित 'शिवकृष्ण मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल' फिर सुर्खियों में है। इसके निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। बांदा पूर्व एडीएम राजेश वर्मा की पत्नी की अस्पताल में पार्टनरशिप के खुलासे से हड़कंप मचा है। एडीएम को हटा दिया गया है। मगर भ्रष्टाचार की नींव पर खड़े इस अस्पताल की चर्चा यहीं खत्म नहीं हुई। इस भ्रष्टाचार का खुलासा दो साल पहले 'समरनीति न्यूज' ने अपनी "बाहर सील-अंदर निर्माण ! ग्रीन बेल्ट पर बना अस्पताल" शीर्षक वाली खबर से 9 जून 2023 को कर दिया था। मगर राजनितिक पहुंच और प्रशासनिक गठजोड़ के चलते इस मामले का संज्ञान अब लिया गया। सत्ता की धौंस के तहत चलता रहा काम-नियम कानून दरकिनार दरअसल, ग्रीन बेल्ट पर बनाए जा रहे इस अस्पताल को बांदा विकास प्राधिकरण के सचिव बाबू सिंह ने 2021 में सील कर दिया था। इसके बावजूद इसका भीतर ही भीतर निर्माण हुआ। न...