बांदा में महिला को गोली मारी, छेड़छाड़ के मामले में रंजिश का मामला
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक महिला को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि महिला को सीने पर गोली लगी है। महिला का गोली मारने की यह वारदात मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव की है। मृतका के पति का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा लिखाया था। उसी में जबरन समझौता करने के लिए आरोपियों ने उनकी पत्नी को गोली मारी है। उधर, पुलिस गोली को छर्रे बताकर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
महिला के सीने में लगी गोली, पैर में भी चोटें- पुलिस बोली छर्रे
जानकारी के अनुसार, मरका क्षेत्र के अरमार गांव में छैल कुमारी {45} पत्नी बोरेलाल को कुछ लोगों ने कहासुनी के बाद गोली मार दी। गोली महिला के सीने में लगी। कहा जा रहा है कि कुछ कहासुनी के बाद अचानक गोलीई।
ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, बीडीसी सदस्य की ह...
