UP : रफ्तार बनी काल, बाइक सवार दो लोगों की मौत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में वाहनों की तेज रफ्तार लगातार हादसों का कारण बन रही है। बीते 24 घंटों में अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की चार पहिया वाहनों से कुचलकर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फतेहपुर के युवक की गई जान
फतेहपुर जिले के महोलीडेरा के रहने वाले 26 वर्षीय आकर्षण अपनी बहन शिवप्यारी की ससुराल आए थे। वह बांदा के मरका थाना क्षेत्र के औदहा गांव से बीरा जा रहे थे।
ये भी पढ़ें : मिलिए ! बांदा के नए जेल अधीक्षक आलोक सिंह से, अद्भुत शख्सियत..
बीती रात रास्ते में कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा और खेड़ा गांव के बीच सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मारते हुए रौंद दिया। वाहन चालक भाग गया। सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। परिजनो...
