आरोप: बांदा में पहले बाइक से गिराया, फिर गोली चलाई-पुलिस ने कही यह बात..
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव जारी निवासी महंतू यादव ने एक व्यक्ति पर बाइक से गिराने व फायरिंग का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह रविवार दोपहर गांव से बांदा जा रहे थे। आरटीओ कार्यालय के पास गांव के ही कल्लू ने उनकी बाइक पर लात मारकर गिरा दिया।
आपसी रंजिश की बात आई सामने
फिर कहासुनी के बीच तमंचे से गोली चलाई। वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने हाथ ऊपर कर दिया। इसलिए गोली हवा में चली। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे का कहना है कि बाइक टकराने पर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा में उफनाते नाले में डूबा 12 साल का शंकर, 24 घंटे बाद भी लापता
https://samarneetinews.com/banda-kalinjar-boy-drowns/
...
