दर्दनाक: बांदा में डूबा कानपुर का युवक, 3 दिन बाद शव बरामद-परिजन बेहाल
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में यमुना नदी में डूबे कानपुर के युवक का शव तीन दिन बाद एसडीआरएफ टीम ने बरामद किया है। युवक कानपुर का रहने वाला था। दोस्त के साथ यमुना नहाने के लिए पीपे का पुल पार कर कानपुर से बांदा आ गया था। इसके बाद यमुना में डूब गया था। तभी से एसडीआरएफ की टीम यमुना में युवक की तलाश कर रही थी।
यमुना नहाने कानपुर से बांदा आ गए थे दो युवक
जानकारी के अनुसार, कानपुर के किशोरपुर के रामखेलावन के बेटे अभय (19) अपने दोस्त विवेक के साथ यमुना नदी में नहाने आए थे। भीड़ अधिक होने के कारण दोनों युवक पीपे का पुल पार कर बांदा के जसपुरा के बाराघाट पहुंच गए।
वहां नहाते समय दोनों पैर फिसलने से डूब गए। आसपास के लोगों ने विवेक को किसी तरह सुरक्षित निकाल लिया। मगर अभय का पता नहीं चला।
ये भी पढ़ें: ह्रदयविदारक: बांदा में मां ने मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका, फिर खुद भी..लेकिन
...
