बांदा: मुख्यमंत्री योगी ने किया संबोधित-चौकीदारों को दीं 80 साइकिलें
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस लाइन में आज एक कार्यक्रम के तहत चौकीदारों को सम्मानित किया गया। सभी को नई साइकिलें और टार्ज दी गईं। इससे पहले चौकीदारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन भी सुना।
जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी
इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, आयुक्त अजित कुमार, डीआईजी राजेश एस, डीएम अमित आसेरी और एसपी पलाश बंसल मौजूद रहे। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर चौकीदारों को रवाना किया। साथ ही कानून व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए चौकीदारों की भरपूर प्रशंसा की।
ये भी पढ़ें: महिला शक्ति-6: बांदा पुलिस ने किया होनहार छात्राओं को सम्मानित
https://samarneetinews.com/banda-police-honours-girl-students-mission-shakti/...
