बांदा: घर में अकेली किशोरी का अर्धनग्न शव मिला, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 17 वर्षीय किशोरी का शव घर में अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला है। परिजनों ने आशंका जताई है कि बेटी से दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि दो डाॅक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना को लेकर पूरे गांव के लोग हैरान हैं।
परिजनों ने जताई दुष्कर्म कर हत्या की आशंका
जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का शव उसके घर में जमीन पर अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। बताते हैं कि किशोरी घर में अकेली थी। उसकी मां पास के स्कूल में झाड़ू-पोछा करने गई थी। परिवार के बाकी लोग भी घर पर नहीं थे।
दो डाॅक्टरों के पैनल ने किया शव का पोस्टमार्टम
किशोरी की मां ने बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। मौके प...
