बांदा: पूर्व रणजी प्लेयर ने खिलाड़ियों को दिए खेल के टिप्स
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पूर्व रणजी खिलाड़ी आलोक भट्ट ने खिलाड़ियों को जीत के टिप्स दिए। ट्रेनी खिलाड़ियों को खेल को निखारने की बारीकियां भी सिखाईं। मौका था बांदा में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्टेडियम में चल रहे अंडर-14 कैंप का। इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी भी मौजूद रहे।
बांदा क्रिकेट एसोसिएशन करा रही 3 दिवसीय कैंप
जिलास्तर के इस 3 दिवसीय क्रिकेट कैंप में मंगलवार को स्टेडियम में क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह की देखरेख में शुरू हुआ। इसमें अंडर-14 के 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
ये भी पढ़ें: Cricket: बांदा स्टेडियम में अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग का क्रिकेट ट्रायल संपन्न
खिलाड़ियों को हिस्ट्री ऑफ क्रिकेट, एंड्रॉरेन्स, स्ट्रेचिंग, कूलिंगडाउन, बेसिक स्किल में बैटिंग, बॉलिंग, विकेट कीपिंग की सिखाई गईं। इस क्रिकेट कैंप का उद्घाटन पूर्व रणजी खिलाड़ी आलोक भट्ट ने क...
