Wednesday, March 18सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत-खंती में बाइक पलटने से दुर्घटना

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत-खंती में बाइक पलटने से दुर्घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें एक सरकारी शिक्षक की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि हादसा उस समय हुआ जब शिक्षक बाइक से एक समारोह से लौटकर घर जा रहे थे। समारोह से घर लौटते समय दुर्घटना जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव के रहने वाले राकेश सिंह (40) बीती रात दहिनवारा संस्कार में पतवन गांव गए थे। उनके साथ उनका साथी शानू भी था। बताते हैं कि मिया बरौली गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा पलटी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें: UP: शासन ने बांदा जिपं बोर्ड की बैठक को मान्य ठहराया-एएमए का तबादला पीछे से आ रहे रिश्तेदारों ने देखा तो उन्होंने उठाकर पास के स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत...
SP जीआरपी झांसी ने महिला हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन

SP जीआरपी झांसी ने महिला हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के झांसी पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने आज महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। जीआरपी थाने में यह हेल्प डेस्क शुरू की गई है। एसपी जीआरपी ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत यह शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के मौके पर चित्रकूट जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके लिए सुरक्षा के खास इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर बांदा जीआरपी प्रभारी निरीक्षक नवेन्दु शेखर अग्निहोत्री समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: दरवाजा खटखटा कर दुष्कर्म आरोपियों को तलाश रही पुलिस-3 युवतियों से रईसजादों की दरिंदगी का मामला https://samarneetinews.com/woman-offered-namaz-on-doorstep-of-hamirpur-dm-office/    ...
बांदा में आपसी सौहार्द के साथ मनी ईद, गले लगकर दी बधाई

बांदा में आपसी सौहार्द के साथ मनी ईद, गले लगकर दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में ईद का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। ईद की नमाज के बाद नमाजियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। वहीं डीएम जे.रीभा और एसपी अंकुर अग्रवाल भी फोर्स के साथ बाबू लाल चौराहे पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों को ईद पर बधाई दी। गले-मिलकर एक-दूसरे को दी बधाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने भी बाबूलाल चौराहे पर मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी। इसके अलावा जामा मस्जिद के मुतवल्ली सादी जमां आदि गणमान्य लोग भी मौजदू रहे। सुरक्षा के लिहाज से सख्त बंदोबस्त किए गए। ड्रोन से इलाकों पर नजर रखी गई। पुलिस फोर्स तैनात रहा। ये भी पढ़ें: ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का बड़ा असर: DM ने पूरी टीम के साथ साड़ी-खप्टिहाकला खदानों पर मारा छापा    ...
बांदा मेडिकल काॅलेज की लैब असिस्टेंट ने की सुसाइड-सपा नेता की..

बांदा मेडिकल काॅलेज की लैब असिस्टेंट ने की सुसाइड-सपा नेता की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज की लैब असिस्टेंड ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पति सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव हैं। घटना से सभी लोग दुखी हैं। शहर के गायत्री नगर मोहल्ले की घटना जानकारी के अनुसार, शहर के गायत्रीनगर मोहल्ले के रहने वाले चंद्रदीप यादव की पत्नी कमला उर्फ नेहा (29) मेडिकल कालेज में लैब असिस्टेंट हैं। उन्होंने गुरुवार शाम घर में फांसी लगा ली। ये भी पढ़ें: बांदा में रफ्तार का कहर, बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में एक की मौत-3 गंभीर किसी तरह उन्हें उतारा गया। बताते हैं कि तबतक सांसें थम चुकी थीं। घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। मृतका के ससुर धर्मराज यादव ने बताया कि कमला मायके पहाड़ी जाना चाहती थीं। उसके एक छोटा बेटा भी है। पति ने जाने से मना किया...
बांदा: 3 सहेलियों से रेप मामले में एक गिरफ्तार-मगर तीनों मुख्य आरोपी अबतक पुलिस की पकड़ से बाहर

बांदा: 3 सहेलियों से रेप मामले में एक गिरफ्तार-मगर तीनों मुख्य आरोपी अबतक पुलिस की पकड़ से बाहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 3 सहेलियों से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मगर तीनों मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने उस आरोपी को पकड़ा है जिसने युवतियों को तीनों से मिलवाया था। बाकी मुख्य आरोपियों में एक आशीष अग्रवाल दूसरा स्वतंत्र साहू शहर के बड़े व्यापारी हैं। तीसरा मुख्य आरोपी लोकेंद्र चंदेल सिंचाई विभाग का बड़ा ठेकेदार है। पुलिस की बड़ी नाकामी है मुख्य आरोपियों का गिरफ्तार न होना इन तीनों तक पुलिस अबतक नहीं पहुंची हैं। पुलिस ने चौथे आरोपी नवीन कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। नवीन पर आरोप है कि उसी ने तीनों युवतियों को नौकरी दिलाने के लिए तीनों आरोपियों से मिलवाया था। पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, इसे पुलिस की नाकामी ही कहा जाएगा कि अबतक तीनों मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 22 को दर्ज मुकदम...
पूर्व केंद्रीय मंत्री का BJP पर बड़ा हमला, बोले- ‘योगी भड़का रहे-मोदी बहला रहे’

पूर्व केंद्रीय मंत्री का BJP पर बड़ा हमला, बोले- ‘योगी भड़का रहे-मोदी बहला रहे’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों के साथ संगठन को मजबूत करने वाले बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता भी की। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जैन ने कहा कि भाजपा गाय, गंगा और गांव के नाम पर सत्ता में आई। मगर सरकार बनते ही इन तीनों को भूल गए। प्रेसवार्ता में सरकार पर बोला हमला पूर्व केंद्रीय मंत्री जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार होली और जुमा के नाम पर दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रही है। वहीं देश के प्रधानमंत्री मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की किट बांटकर बहलाने का काम कर रहे हैं। कहा कि लगता है कि केंद्र सरकार का प्रदेश सरकार पर नियंत्रण नहीं है। ये भी पढ़ें: बांदा: बिगड़ैल रईसजादे युवतियों को शराब पिलाकर करते थे दुष्कर्म-अब पुलिस कार्रवा...
बांदा: हास्य कवि कन्हैया लाल कान्हा की स्मृति में काव्य पाठ

बांदा: हास्य कवि कन्हैया लाल कान्हा की स्मृति में काव्य पाठ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बुंदेलखंड राज्य निर्माण संघर्ष समिति के तत्वाधान में बांदा में जैन धर्मशाला स्टेशन रोड में हास्य कवि कन्हैया लाल कान्हा की स्मृति में काव्य पाठ हुआ। इसमें महोबा के कवि भी मौजूद रहे। महोबा के जितेंद्र चौबे, कुलपहाड़ के खज्जू कक्का, अंततः चौबे, नन्हे कवि ने वीर रस की कविताओं का पाठ किया। महोबा के कवि भी हुए शामिल लेखिका छाया सिंह ने होली रंगों के संदर्भ में देवर की होली का चित्रण किया। रामप्रसाद वियोगी, आरसी योगा, रामप्रताप शुक्ला मानस, मिथलेश मिश्रा आदि ने कविता का पाठ किया। वरिष्ठ कवि डा रामचंद्र सरस ने अध्यक्षता की। रमेश चंद्र दुबे ने काव्य पाठ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का अयोजन संजय गुप्ता, मन्नू लाल गुप्ता, भूवनेंद्र रावत आदि ने किया। ये भी पढ़ें: बांदा में 3 सहेलियों से रेप, शहर के 3 बड़े व्यापारियों-ठेकेदार पर मुकदमा-अश्लील वीडियो.. https://samarneet...
बांदा के प्रभारी मंत्री नंदी बोले-डबल इंजन सरकार में यूपी को मिली विकास की नई दिशा

बांदा के प्रभारी मंत्री नंदी बोले-डबल इंजन सरकार में यूपी को मिली विकास की नई दिशा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी सरकार के 8 साल पूरे होने पर बांदा मेडिकल कालेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी रहे। प्रभारी मंत्री नंदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश को विकास की नई दिशा मिली है। वह मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने चयनित लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र, टूल किट, चेक और चाभी वितरित कीं। सरकार की 8 साल की उपलब्धियां गिनाईं साथ ही सरकार की बीते 8 साल की उपलब्धियां गिनाईं। प्रभारी मंत्री ने विकास उत्कर्ष के 8 वर्ष पुस्तक का विमोचन भी किया। इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, जिलाधिकारी जे.रीभा आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: अंतिम यात्रा में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री में हाथापाई, लोकतंत्र सेनानी चिरंजीलाल का निधन https:/...
बांदा में अवैध खनन के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन-साड़ी खदान में मध्य प्रदेश से माफियाओं का आतंक-ज्ञापन

बांदा में अवैध खनन के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन-साड़ी खदान में मध्य प्रदेश से माफियाओं का आतंक-ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पैलानी में स्थित साड़ी बालू खदान पर अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसान परेशान हैं। बालू माफिया खदान की आड़ में आसपास के क्षेत्र में भी अवैध खनन कर रहे हैं। किसानों की फसले बर्बाद हो रही हैं। यहां तक कि ग्रामसभा की जमीन भी नहीं छोड़ रहे। कई शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने अबतक ठोस कार्रवाई नहीं की है। बड़ी संख्या में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी जे.रीभा को ज्ञापन सौंपा। ग्राम सभा की जमीन भी नहीं छोड़ रहे बताया जाता है कि साड़ी खदान मध्य प्रदेश के छतरपुर के हिमांशु मीणा की फर्म न्यूज यूरेका माइंस एंड मिनरल्स के नाम पर स्वीकृत है। यह खदान काफी विवादित है। ये भी पढ़ें: Banda : नहीं थम रही मध्य प्रदेश के बालू खनन के ट्रकों की अवैध एंट्री, खनिज-RTO विभाग की भूमिका पर सवाल.. इस खदान की आड़ में मध्य प्रदेश के कई बालू माफिया क्षेत्र में अवैध खनन कर ...
हमीरपुर: पशु चिकित्साकर्मी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत 

हमीरपुर: पशु चिकित्साकर्मी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा: हमीरपुर में रेलवे स्टेशन पर पशु चिकित्सा कर्मी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के उरदना गांव के ज्ञानेद्र (30) मौदहा में पशु चिकित्सालय में संविदा कर्मचारी थे। मौदहा रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा बताते हैं कि सोमवार रात वह मौदहा रेलवे स्टेशन घूमने गए थे। तभी चित्रकूट एक्सप्रेस की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने जीआरपी को सूचना दी। ये भी पढ़ें: बांदा: कन्नौज के बहुचर्चित दुष्कर्म केस का आरोपी नवाब सिंह यादव बांदा जेल में शिफ्ट-नीलू कौशांबी.. सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों के जरिए पहचान कराई। इसके बाद परिजनों को पता चला। मृतक के पिता ने बातया कि ज्ञानेंद्र ...