Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा गणेश महोत्सव में “रामायणम” कथक नृत्य नाटिका ने सबका मनमोह लिया

बांदा गणेश महोत्सव में “रामायणम” कथक नृत्य नाटिका ने सबका मनमोह लिया

बांदा गणेश महोत्सव में “रामायणम” कथक नृत्य नाटिका ने सबका मनमोह लिया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन चल रहा है। गणेश भवन अलीगंज में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के साथ ही इस महोत्सव की शुरुआत हो गई। शुक्रवार को तीसरे दिन गुरुकुल कथक साधना केंद्र के कलाकारों ने अनुपमा त्रिपाठी के निर्देशन में शानदार प्रस्तुति दी। कथक नृत्य शैली से रामायणम नृत्य नाटिका का ऐसा मंचन किया, कि लोग देखते रह गए। इस प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। इसमें भगवान राम की वन यात्रा, सीता हरण, रावण वध को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आयुषी त्रिपाठी ने किया। नूतन बाल समाज की ओर से गुरुकुल निदेशिका को धार्मिक पटका, मान पत्र एवं भगवान् गणेश की प्रतिमा से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ज्योत्सना पुरवार, अशोक अवस्थी, अतुल तिवारी, शिवम पांडे, विजय ओमर, निखिल सक्सेना, प्रमोदिनी अवस्थी, रीता गुप्ता, साध...