बांदा का मान बढ़ाया: GIC के शिक्षक डाॅ. पीयूष मिश्रा झांसी में सम्मानित
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के राजकीय इंटर कालेज के शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा झांसी में सम्मानित हुए हैं। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में अहम भूमिका निभाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। दरअसल, शिक्षक डॉ. मिश्रा ने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में अनवरत उत्कृष्ट सेवा कार्य किए हैं।
सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान में अहम योगदान
यह सम्मान आज उन्हें झांसी में उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) संजय सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेश कुमार वर्मा और संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश वर्मा द्वारा दिया गया।
साथ ही प्रशस्ति पत्र भी भेंट किया गया। शिक्षा भवन झांसी में डॉ. मिश्रा को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। उन्हें सम्मानित किए जाने से शिक्षक जगत में हर्ष का माहौल है।
ये भी पढ़ें: यूपी शिक्षक पुरस्कार : 75 शिक्षक चयनित, बांदा-कानपुर-अमरोहा-सीतापुर-बिजनौर से ये होंगे सम्मानित..
...
