UP: कर्नाटक से बांदा लौट आए, मगर घर तक नहीं पहुंच पाए, केन नदी में डूबने से मौत
समरनीति न्यूज, बांदा: कुछ घटनाएं सोचने पर मजबूर कर देती हैं। कर्नाटक से लौटे युवक की बांदा में केन नदी में डूबने से मौत हो गई। थोड़ी दूरी पर घर में इंतजार कर रहे परिजनों को पता चला तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कर्नाटक से लौट आए मगर घर तक नहीं पहुंच पाए
जानकारी के अनुसार, जसपुरा के बरेहटा गांव के मजरा फकीराडेरा के रामचंद्र के बेटे मनोज निषाद (35) कर्नाटक के हुबली में रहते थे। वहीं मजदूरी करते थे।
शुक्रवार को 10 महीने बाद वह अपने गांव लौट रहे थे। उनके भाई दिनेश उन्हें लेने गए थे। बताते हैं कि दोनों भाई नाव से खप्टिाकला के पास नाव से केन नदी पार कर गांव पहुंचे। भाई नाव से सामान उतार रहे थे।
ये भी पढ़ें: बांदा DM ने नरैनी-तिंदवारी के चिकित्सा अधिकारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश
मनोज नाव से उतरकर नदी में नहाने लगे। इसी बीच पैर फिसलने से वह गहर...
