
लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला-अस्पताल लाया गया
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आज पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर लखनऊ जेल में जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, सपा सरकार के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर एक बंदी ने कैंची से कई वार किए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। बताते हैं कि उन्हें 10 टांके लगे हैं। उनके शरीर पर और भी जख्म हैं। पूर्व मंत्री को आनन-फानन में अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक बंदी से कहासुनी हो गई। बंदी सफाई का काम करता है। उसने पूर्व मंत्री पर हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जेल से रिहा, आजम खान के बाद दूसरे पूर्व सपा विधायक की जमानत
ये भी पढ़ें: IND A vs AUS A: कानपुर में बारिश के कारण रद्द हुआ पहला वनडे
https://samarneetinews.com/ind-a-vs-aus-a-first-odi-abandoned-due-to-rain-in-kanpur/
...