
‘हमें इंडिया गठबंधन में लाकर खुद चले गए’ अखिलेश यादव को आज भी नीतीश की वापसी का इंतजार
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कही है। अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार पर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि 'वही हमें इंडिया गठबंधन में लाए थे, और फिर खुद ही भाजपा के साथ चले गए।' हालांकि, अखिलेश यादव को आज भी नीतीश कुमार की वापसी की पूरी उम्मीद है।
बोले, समय पर बदलती रहती हैं चीजें
उन्होंने कहा कि समय पर चीजें बदलती हैं। टीवी कार्यक्रम में सपा मुखिया ने बिहार में नीतीश कुमार के जाति आधारित सर्वेक्षण की तारीफ भी की। यह भी कहा कि बिहार ने इस काम में देश को रास्ता दिखाया है। पूर्व सीएम ने कहा कि
https://samarneetinews.com/up-keshav-trapped-in-akhileshs-googly-called-more-name-than-pm-modi-in-24-hours/
'उन्हीं के (नीतीश कुमार के) कहने पर 'मैं इंडिया गठबंधन में आया था, अब व...