बांदा की दुरैड़ी खदान में अवैध खनन! दबंग पड़ रहे सिस्टम पर भारी
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अवैध खनन की शिकायतें फिर आने लगी हैं। शहर से सटी दुरैड़ी खदान से अवैध खनन की बड़ी खबरें हैं। सूत्रों की माने तो कुछ ही दिन पहले यह खदान शुरु हुई है। तुरंत ही ज्यादा कमाई के चक्कर में संचालकों ने दूसरे फंडे अपनाने शुरु कर दिए हैं।
अवैध खनन का अड्डा बनी दुरैड़ी खदान
बाहरी मौरंग व्यवसायी के नाम पर पट्टे वाली यह खदान स्थानीय दबंगों की देखरेख में काले कारोबार का अड्डा बन गई है। बताया जाता है कि संचालकों ने मशीनों से खनन और सीमांकन क्षेत्र के बाहर पैर फैलाने शुरू कर दिए हैं। बीते वर्ष भी इस खदान पर जमकर अवैध खनन की चर्चा रही थी। तत्कालीन अधिकारियों ने छापेमारी भी की थी।
ये भी पढ़ें: बांदा की सड़कें बर्बाद करते बेलगाम एमपी के ओवरलोड खनन ट्रक-RTO विभाग..
https://samarneetinews.com/overloaded-trucks-from-mp-are-once-again-entering-banda/
...
