Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: दिल्ली

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल बरी-मीडिया के सामने फफकर रोए

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल बरी-मीडिया के सामने फफकर रोए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: दिल्ली के शराब घोटाले में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बरी हो गए हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को आरोपों से मुक्त कर दिया। इस शराब घोटाले के आरोपों में केजरीवाल जेल भी जा चुके हैं।  मनीष सिसौदिया भी आरोपों से बरी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  कोर्ट ने कहा है कि बिना ठोस सबूतों के आरोप साबित नहीं हो रहे। कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसोदिया को भी इस शराब घोटाले में बरी कर दिया है। मीडिया के सामने रो पड़े केजरीवाल कोर्ट के इस फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया मीडिया के सामने आए। अरविंद केजरीवाल काफी भावुक होते हुए मीडिया के सामने फफक-कर रो पड़े। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। केजरीवाल ने कहा कि यह सत्य की जीत हुई है। ये भी पढ़ें: बांदा में CMYogi बोले- केजरीवाल की बुद्धि जेल जाने से हुई भ्रमित, इसीलिए कर रहे.. ये भी पढ़ें: “मो...
दूरदर्शन की फेमस न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन

दूरदर्शन की फेमस न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन

Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : टीवी पत्रकारिता में सरल, सौम्य व्यक्तित्व व प्रभावशाली आवाज की धनी सरला माहेश्वरी अब नहीं रहीं। दूरदर्शन की फेमस न्यूज रीडर सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन पर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ट्वीट कर उन्हें याद किया है। आने वाली पीढ़ियों के लिए रहेंगी प्रेरणाश्रोत.. उन्होंने लिखा है कि सरला की विश्वसनीयता और शालीनता आने वाली पीढ़ियों के लिए भी हमेशा प्रेरणाश्रोत रहेगी। मशहूर एंकर शम्मी नारंग ने सरला माहेश्वरी के निधन पर शोक जताया है। उनके निधन को टीवी पत्रकारिता के एक गोल्डन एरा का अंत माना जा रहा है। शांत-सौम्य और प्रभावशाली आवाज पहचान 12 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार हुआ है। बताते चलें कि दूरदर्शन का वो सुनहरा युग था। न्यूज रीडर सरला माहेश्वरी जी को उनके शांत-सौम्य अंदाज के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। ये भी पढ़ें: Bollywood: महान अभ...
बड़ी खबर: दिल्ली में लाल किले के पास धमाका-10 लोगों की मौत-24 घायल

बड़ी खबर: दिल्ली में लाल किले के पास धमाका-10 लोगों की मौत-24 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास आज शाम एक कार में बड़ा धमाका हुआ है। धमाके से 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 24 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की 5-6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए हैं। एनआईए और दिल्ली पुलिस मौके पर दिल्ली पुलिस और एनआईए की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बताते हैं कि ब्लास्ट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा का कहना है कि शाम 6 बजकर 52 मिनट पर एक कार ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी। इसी बीच उसमें तेज धमाका हुआ। उनका कहना है कि मौके पर जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: UP: सरकार का बड़ा एक्शन, चार अधिकारी बर्खास्त-तीन की पेंशन कटेगी, पढ़ें पूरी खबर.. ये भी पढ़ें: यूपी में 23 ASP के तबाद...
Shocking: काबुल से दिल्ली विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर आया अफगानी बच्चा

Shocking: काबुल से दिल्ली विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर आया अफगानी बच्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: दिल्ली एयरपोर्ट से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अफगानिस्तान का एक 13 साल का बच्चा विमान के पहिये वाली जगह यानी लैंडिंग गियर में छिपकर काबुल से दिल्ली आ गया। किशोर को आव्रजन विभाग ने अपनी हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताते हैं कि इस बच्चे का कहना है कि वह ईरान जाना चाहता था। ईरान जाना चाहता था, गल्ती से छिपकर भारत आ पहुंचा मगर गलती से भारत आ रहे विमान के व्हील वेल में छिप गया। इमिग्रेशन विभाग बच्चे को वापस काबुल भेजने की कार्रवाई कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयरपोर्ट अधिकारी का कहना है कि रविवार सुबह करीब 10:20 बजे काबुल से अफगानिस्तानी विमानन कंपनी का विमान भारत पहुंचा। यात्रियों के उतरने के बाद विमान टैक्सीवे पर खड़ा हुआ था। बच्चे के सुरक्षित भारत पहुंचने को लेकर सभी हैरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने विमान के पास बच...
इस्तीफे के 53 दिन बाद पहली बार दिखे धनखड़-नए उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी बधाई

इस्तीफे के 53 दिन बाद पहली बार दिखे धनखड़-नए उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बीती 21 जुलाई को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से वह दिखाई नहीं दिए। विपक्ष के नेता लगातार उनके गायब होने की बातें कर सरकार पर सवाल उठा रहे थे। इस्तीफे के 53 दिन बाद पूर्व उप राष्ट्रपति धनखड़ आज सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में दिखाई दिए। धनखड़ पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं। नए उप राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल शपथ ग्रहण समारोह में वह पूर्व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायूडू और हामिद अंसारी के पास बैठे थे। उन्होंने नए उप राष्ट्रपति श्री राधा कृष्णन से मिलकर उन्हें बधाई भी दी। धनखड़ के इस्तीफे को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई गईं। हालांकि उन्होंने इसकी वजह स्वास्थ्य कारण बताए थे। विपक्ष के लोग सरकार पर हमलावर रहे। आज धनखड़ के सार्वजनिक रूप दिखने के बाद उनके गायब होने की अटकलों पर विराम लग गया। ...
अचानक दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, पीएम मोदी-अमित शाह और नड्डा से की मुलाकात, अटकलें तेज

अचानक दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, पीएम मोदी-अमित शाह और नड्डा से की मुलाकात, अटकलें तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अचानक दिल्ली पहुंचे। सीएम योगी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह से मिले। बताते हैं कि दोनों के बीच लगभग 45 मिनट तक बातचीत हुई। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। यूपी से लेकर दिल्ली तक सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू इस मुलाकात को लेकर दिल्ली से लेकर यूपी तक अटकलें तेज हो गई हैं। यूपी में क्या कुछ बड़ा होने वाला है? दिल्ली से लेकर यूपी तक राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। बीजेपी शीर्ष नेतृत्व से सीएम योगी की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। योगी की शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात को माना जा रहा अहम बताते चलें कि इस समय बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष, फिर प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट विस्तार को लेकर काफी गहमागहमी है। ऐसे में सीएम योगी क...
पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: दिल्ली स्थित शांति वन में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी और राहुल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शांति वन में कांग्रेस नेता सोनिया और राहुल के साथ अन्य कांग्रेस वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सभी ने देश के पहले प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सोशल मीडिया पोस्ट लिख दी श्रद्धांजलि उधर, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में विकासशील बनाने वाले, देश को निरंतर ‘विविधता में एकता’ का संदेश देने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। आगे लिखा कि पंडित जवाहरलाल नेहर...
दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, जेपी नड्डा से खास मुलाकात

दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, जेपी नड्डा से खास मुलाकात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पश्चिमी यूपी के बाद शाम को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि यूपी के राजनीति हालात को लेकर चर्चा हुई। योगी और नड्डा की मुलाकात को काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस समय यूपी में संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं। होली के बाद मंत्रिमंडल विस्तार यूपी के नए जिलाध्यक्षों की सूची दिल्ली में विचाराधीन है। माना जा रहा है कि जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर भी दोनों नेताओं में बातचीत हुई है। वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि यूपी में होली के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होना तय है। वहीं जिलाध्यक्षों की सूची भी जारी होगी। बताते चलें कि जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर लंबे समय से इंतजार चल रहा है। ये भी पढ़ें: UP : हरी झंडी दिखाते ही BJP विधायक ट्रेन के आगे गिरीं, धक्का-मुक्की का शिकार https...
दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता, भाजपा ने की घोषणा

दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता, भाजपा ने की घोषणा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी है। दिल्ली का नया मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बनाया गया है। गुरुवार दोपहर 12 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। बताते चलें कि रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। खास बात यह है कि रेखा पहली बार विधायक बनी हैं। वह दिल्ली की शालीमारबाग विधानसभा सीट से 29 हजार से ज्यादा वोटों से जीती हैं। ये भी पढ़ें: UP: स्पा सेंटर पर पुलिस छापा, दो युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक हाल में मिले..कार्रवाई ये भी पढ़ें: दिल्ली में आप हुई ‘साफ’, केजरीवाल भी चुनाव हारे-BJP की सुपर एंट्री     https://samarneetinews.com/aap-clean-in-delhi-arvindkejriwal-loses-elections/  ...
दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, कई सेकेंड तक डोली धरती-दहशत में लोग

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, कई सेकेंड तक डोली धरती-दहशत में लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: आज सोमवार सुबह दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटकों से धरती डोल गई। कई सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। दिल्ली के पास 5 किमी जमीन में था केंद्र इसका केंद्र दिल्ली के आसपास ही 5 किमी गहराई में था। यही वजह रही कि भूकंट के झटके काफी तेज महसूस किए गए। कई भवनों में तेज कंपन महसूस हुआ। बताते हैं कि रेलवे स्टेशन पर भी यात्री भूकंप से डरे-सहमे से रहे। ऐसा बताया जा रहा है कि यात्रियों को तेज आवाज के साथ भूकंप के झटके महसूस हुए। ये भी पढ़ें: Lucknow: व्यापारी के बाथरूम में लगाया कैमरा, फिर अश्लील Video भेज मांगी 6 करोड़ फिरौती-ड्राइवर गिरफ्तार ये भी पढ़ें: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत-कई घायल https://samarne...